सोनभद्र

बीजपुर बख्रिहवा मार्ग के सड़क पर जगह -जगह गिराया गया सोलिंग भसी आवागमन में बन रहा रोड़ा ।

— बीजपुर से बखरिहवा तक सड़क गड्ढों में तब्दील, चलना हुआ दुस्वार

— सड़क में बने गड्ढों के फीलिंग व पिचिंग के नाम पर लाखो खर्च मामला जस का तस

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग जो झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यो को जोड़ती है उसकी हालात ऐसा दयनीय हो गया है कि इस मार्ग से आवागमन करना मुश्किल हो गया है वही विभाग बेखबर है। बीजपुर से बखरिहवा तक करीब 25 किलोमीटर का सड़क जो कई वर्षो से बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील होने के कारण आसपास के दर्जनों गावों के ग्रामीण, स्कूली बच्चे, शिक्षक आदि जो रोज गड्ढों के हिचकोले खाखाकर लोग परेशान हो गए है।लोग जान हथेली पर रख सफ़र करने को इस मार्ग से विवश है

बीजपुर बाजार, मोटर गैरेज, नेमना, पोथीपाथर सहित अन्य जगहों पर गड्ढों में पानी भरने से कहीं आधी सड़क तो कहीं पूरी सड़क बरसात से जलमग्न हो गया है। जिससे लोगो का चलना जोखिम भरा रहता है। वही सड़क पर गड्ढा भरने के लिए जगह -जगह गिराया गया सोलिंग भसी टीला बन खड़ा होने के कारण आवागमन से दुर्घटनाएं हो रही है। सड़क का गढ्ढा भरने के नाम पर सिर्फ़ दिखावा साबित हो रहा है।
कई वर्षों से बीजपुर से बखरिहवा 25 किलोमीटर की सड़क में बने गड्ढों के फीलिंग व पीचिंग के नाम पर लाखो रूपए खर्च कर सरकारी धन का बंदरबाट लोकनिर्माण विभाग के द्वारा कर कर लिया गया।कागज पर सड़क को अधिकारी गढ्ढा मुक्त का दावा कर मस्त है वही हकीकत कुछ और ही बया कर रहा है।बेपरवाह विभाग के लापरवाही से आवागमन करने वाली जनता त्रस्त है वही अधिकारी बेखबर ,मस्त है। पी डब्ल्यू डी विभाग की लापरवाही सामने आने की वजह से सदर विधायक भूपेश चौबे ने सीधे हस्तक्षेप कर संबंधितों को लताड़ लगाई थी लेकिन इनके कान पर जू नहीं रेंग रहा हैं। बीजपुर बकरिहवा मुख्य मार्ग का हालत ऐसा हो गया है कि वर्षा होने से सड़क की स्थित भरे गढ्ढों के पानी से गुजरना कठिन हो गया है ।जरहा के अजीरेश्वर महादेव मंदिर पर भारी भीड़ इस रास्ते से कांवड़ियों की जलाभिषेक के लिए गुजरी जो विभाग के लापरवाही की चर्चा से सरकार की छबि को धूमिल कर रहा हैं।इस बाबत पी डब्ल्यू डी विभाग के एक्सियन एस के सिंह से समस्या बाबत जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि कल करवाता हूँ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App