सोनभद्र

सोनभद्र रेणुकूट के लाल ने किया कमाल रवि सिंह थाईलैंड इंटरनेशनल ताईक्वानडो टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) रेणुकूट निवासी रवि सिंह पुत्र महामाया प्रसाद सिंह रवि सिंह हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के विभाग ब्वायलर को – जेनरेशन में कार्यरत है रवि सिंह पुरुष वर्ग के अंडर 58 किलो भार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुधवार को थाईलैंड के पटाया शहर के लिए रवाना हो गए हैं। वे 9 और 10 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली 8वीं हीरोज़ ताईक्वानडो इंटरनेशनल चैम्पियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में दुनियाभर के 32 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रवि सिंह की यह उपलब्धि रेणुकूट ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद सोनभद्र और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। रवि ने इस मुकाम का श्रेय अपने गुरु और माता-पिता को देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। रवि सिंह के थाईलैंड रवाना होने की खबर से उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और हिण्डालको परिवार में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की रवि ने रवाना होते समय कहा मैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज रवाना हो रहा हूँ। देश के लिए खेलने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है और मैं अपने प्रदर्शन से देश और जिले का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश करूंगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App