सोनभद्र

चाकू से हमला कर गर्दन को रेता, रिफर

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) अमवार चौकी क्षेत्र के भिसुर गांव में एक युवक चाकू से गर्दन रेतकर बुरी तरह से हमला कर फरार हो गया। कनहर परियोजना के डूब क्षेत्र के भिसुर गांव में जानलेवा हमला कर शंभु खरवार पुत्र लखपत खरवार के गर्दन पर चाकू से बुरी तरह रेतकर काट डाला जिससे युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अमवार चौकी इंचार्ज मख्खन लाल पहुँच कर घायल युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी भेजा। जहाँ पहले से दुद्धी हास्पिटल में पहुँचे कोतवाल मनोज सिंह ने घायल युवक को एम्बुलेंस से उतारकर भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने गर्दन पर रेता हुआ गंभीर हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।
परिजन घायल युवक की पत्नी मानमती देवी, सास संगीता, बिटिया सोनी खरवार ने बताई की हम सभी लोग दुद्धी बाजार में मजदूरी कर रहे थे। साथ मे ही मजदूरी करने वाला युवक गुड्डू मिस्त्री पुत्र नजीर निवासी खजूरी थाना दुद्धी ने भिसुर गांव में पहुँच कर शंभु खरवार के गर्दन पर चाकू से रेतकर फरार हो गया। अभी घटना की जानकारी नही मिल पाई है। इस तरह से हमला कर हत्या का प्रयास किया है। जो बुरी तरह से जख्मी है।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शंभु खरवार के गर्दन पर बुरी तरह से हमला हुई है। घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हमला करने वाला गुड्डू मिस्त्री को पुलिस खोज रही है। विधिक कार्यवाही कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट व्यापार मंडल का संगठन का हुआ विस्तार झूलते हाईवोल्टेज तार ने ली किशोर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कुदरी पंचायत बनी ग्रामीण विकास का मॉडल, एक ही परिसर में मिल रहीं अनेक सुविधाएं खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर कूच कर हुई हत्या हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, केबिन में फंसे घायल चालक सुरक्षित निकला जुआ खेलते 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल और 11 बाइक बरामद एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख संजय असाटी के कार्यकारी निदेशक बनने पर खुशी का माहौल स्वरोजगार और संस्कृति संरक्षण पर मंथन, प्रशिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पानी टैंकर से टकराकर बाइक सवार तीन युवक घायल बभनी: घघरा नाले से 163 बोटा कत्था की लकड़ी बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Download App