सोनभद्र

रेणुकूट U.G.C. NAAC राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद द्वारा मूल्यांकन कर ग्रेड प्रदान किये गये

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) सोनभद्र जिले के रेणुकूट U.G.C. NAAC राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद द्वारा मूल्यांकन कर ग्रेड प्रदान किये गये ।बाबू राम सिंह महाविद्यालय, खाडपाथर, मुर्धवा, रेनूकुट, सोनभद्र को विगत माह 10 एवं 11 जुलाई 2025 को जाचोंपरांत U.G.C. NAAC राष्ट्रीय मूत्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा मान्यता (Accreditation) प्रदान किया गया। महाविद्यालय द्वारा प्राप्त इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज दिनांक 03/08/2025 दिन रविवार को महाविद्यालय प्रागंण में संगोष्ठी आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, झारोकला, सोनभद्र व पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज, शक्तिनगर, सोनभद्र के प्रधानाचार्य बुलबुल मिश्रा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ ।तत्पश्चात् महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० जौली अम्बष्ठा ने महाविद्यालय के उपलब्धियों के वारे में बताया। इस अवसर पर वनस्थली समिति की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सिंह, राजकीय इण्टर कॉलेज, पिपरी, सोनभद्र के अंग्रेजी विभाग के प्रवक्ता अशोक त्रिपाठी एवं आदित्य बिड़ला इण्टरमीडियट कॉलेज, रेनुकूट, सोनभद्र के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ अध्यापक धनंजय दूवे, समस्त मीडिया हाउस के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें। महाविद्यालय के प्रवन्धक बलवन्त सिंह ने महाविद्यालय की उपलब्धियों के साथ धन्यवाद् ज्ञापन किये। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।एवं इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के असिसटेंट प्रोफेसर डॉ.रामू एवं श्रीमती वन्दना पाण्डेय ने किया।हम सभी महाविद्यालय की उन्नति की कामना करते है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App