सोनभद्र

सलैयाडीह पीएचसी में सालभर से सोलर पैनल खराब

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलैयाडीह में पिछले लगभग एक वर्ष से सोलर पैनल खराब पड़ा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मरीजों और स्टाफ को भीषण गर्मी और बिजली कटौती के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल की प्रसव इकाई में अंधेरा रहने के कारण डिलीवरी के समय मोबाइल की टॉर्च से काम चलाना पड़ता है, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है। अस्पताल की महिला स्टाफ कुंती देवी ने बताया कि
“बिजली का कोई भरोसा नहीं, कभी भी कट जाती है। मोबाइल की टार्च से डिलीवरी करानी पड़ती है। पहले अस्पताल सोलर पैनल से पूरा रोशन रहता था। डा सत्येंद्र प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मैने कई बार उच्च अधिकारियों व कार्यदाई संस्था को पत्राचार किया है। यहां तक कि जिलाधिकारी द्वारा मरम्मत के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय इंजीनियर ने जांच के बाद बताया कि सोलर पैनल जल चुका है।उन्होंने यह भी बताया कि कुछ जीवनरक्षक दवाएं 24 घंटे रेफ्रिजरेशन में रखने की आवश्यकता होती है, और बिजली की कमी के चलते इनका रखरखाव कठिन हो रहा है।पहले सोलर से काम ठीक चल रहा था। अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।”विभागीय उदासीनता बनी बड़ी समस्या एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो विभाग और न ही कार्यदायी संस्था ने सोलर पैनल की मरम्मत में रुचि दिखाई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि सोलर पैनल की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App