सोनभद्र

यूनियन बैंक बीजपुर में आधार सेवा शुरू, ग्रामीणों ने जताई खुशी

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता ) यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) के बीजपुर शाखा में आधार सेवा शुरू कर दी गई है इस सेवा के शुरू होने से आसपास के हजारों ग्रामीण व मजदूरों को नया आधार कार्ड बनवाने व आधार कार्ड में किसी प्रकार के संशोधन में सहूलियत मिलेगी ।
विदित हो कि बीजपुर परिक्षेत्र में केवल स्थानीय डाकघर में ही आधार कार्ड से संबंधित कार्य किए जाते थे जिससे भीड़ ज्यादा होने से आम जनमानस को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था यूनियन बैंक की शाखा में नया आधार केंद्र खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है उनका कहना है कि आधारकार्ड से संबंधित कार्य के लिए अब भटकना नही पड़ेगा । इस बाबत यूनियन बैंक बीजपुर के शाखा प्रबंधक असीम रॉय ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर व हमारी शाखा के कैशियर विजय पाल के प्रयास से आम जनमानस की सहूलियत हेतु हमारी शाखा में नया आधार केंद्र खोला गया है जिसमें नया आधार कार्ड बनाने से लेकर आधार कार्ड में सभी प्रकार के संशोधन का कार्य किया जाएगा ।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग
Download App