सोनभद्र

रेलवे गेट पर ओवरब्रिज का हो निर्माण कार्य-जुबेर आलम

दुद्धी। जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम ने वृहस्पतिवार को एसडीएम निखिल यादव को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन दिया। जुबेर आलम ने कहा कि दुद्धी रेलवे स्टेशन बहुत ही पुराना रेलवे स्टेशन है। रेलवे विभाग पुराना गेटों को बंद कर नया गेट अंडर पास सकरा विभिन्न जगहों पर बनाया गया है। जिसे जनमानस के लिए तो समस्या बन गया है। इससे विकास कार्य बाधित हो रहा है। साथ ही साथ दुद्धी रेलवे स्टेशन तहसील हेड क्वार्टर का रेलवे स्टेशन है। जहां लखनऊ पीजीआई अस्पताल हाई कोर्ट इलाहाबाद व राजधानी जाने वाली कोई ट्रेन नहीं है। और जो चल रही है, वह रुकती नहीं है। तहसील मुख्यालय क्षेत्र की जनता इससे बहुत ही परेशान है। जबकि इसके पूर्व में 13 जुलाई को मंडल रेल प्रबंधक धनबाद व यातायात प्रबंधन चोपन को समाधान हेतु ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रधान सम्मिलित होकर के ज्ञापन दिए हैं। रेलवे गेट 63 सिटी गेट को ओवरब्रिज ही बनाना नया संगत होगा। उन्होंने एसडीएम दुद्धी से रेलवे गेट का अंडर पास के निर्माण कार्य मे अनुमति देने से इनकार करने की बात कही। एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने कहा कि सभी पत्रावलियों को उच्च अधिकारियों को भेजकर कार्यवाही हेतु प्रेषित कर रहा हूं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App