सोनभद्र

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम की मौत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लाक के डडिहरा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को लगभग 2 बजे हुई तेज गरज चमक के साथ बरसात के दौरान तेज आकाशीय बिजली रामनाथ पुत्र बबई के घर पर गिरी जो घर के दीवार को चीरती हुई प्रवेश की जिसमें घर पर बैठा आशीष पुत्र रामनाथ उम्र 14 वर्ष आकाशीय बिजली के चपेट में आकर पुरी तरह झुलस गया और तत्काल उसकी मौत हो गई तथा पिता भी आंशिक रूप से चपेट में आ गए। वह अपने परिवार का एकलौता पुत्र था जो उच्च प्राथमिक विद्यालय डडिहरा में कक्षा 7 में पढ़ता था इस तरह की भयावह आपदा देखकर गांव में कोहराम मच गया है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है। गांव के ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद यादव, युवा सपा नेता सन्त कुमार यादव, मंजू यादव ने प्रशासन से माग किया है कि आए दिन बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली से लोगों की बेमौत जान चली जाती हैं यदि गांव में बिजली तड़ित यंत्र लगा दिया जाता तो कुछ हद तक निजात मिल जाता। प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहयोग की माग किया है

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App