सोनभद्र

pai.gov.in पोर्टल पर पंचायत की वास्तविक जानकारी मिलेगी- श्रवण सिंह गोंड

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी ब्लाक सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत pai.gov.in पोर्टल की जानकारी ग्राम प्रधान व पंचायत सहायकों को दी गई। पोर्टल की जानकारी प्रिशिक्षक ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ राम विशाल चौरसिया ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि आप pai.gov.in पर जाकर अपनी ग्राम पंचायत के प्रदर्शन और स्कोर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर डेटा को अपडेट करके, आप अपनी पंचायत की वास्तविक स्थिति जान सकते हैं और योजनाओं की प्रभावी निगरानी कर सकते हैं। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के आधार पर, कार्ययोजनाएं तैयार की जाएंगी और गांवों की रैंकिंग भी की जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा, उन्हें पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार भी मिलेगा। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत, सरजू प्रसाद, अब्दुल्ला अंसारी, सुरेंद्र कुमार, सुभास कुमार सहित अन्य ग्राम प्रधान पंचायत सहायक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App