सोनभद्र

बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे मे युवक की मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 (रीवा-रांची मार्ग) पर अंबेडकर चौराहा के पास सुबह लगभग 7:00 बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरनाकछार गांव निवासी लालमन यादव (पुत्र ज्ञानी यादव) अपनी बाइक (संख्या: UP 64 BB 4229) से किसी जरूरी कार्य हेतु निकले थे। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक आम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लालमन गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को विंढमगंज उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उसे दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया।
परिजन तत्काल निजी वाहन से युवक को दुद्धी अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. वरूणा निधि ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App