सोनभद्र

धान रोपाई करने गए युवक की पैर फिसलने से मौत

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलवार ग्राम पंचायत में स्थित घघीय बंधी से धान की फसल की रोपाई के लिए पानी निकासी करने के दौरान ग्राम पंचायत निवासी सुदेश्वर पुत्र रामबृक्ष का अचानक पैर फिसल जाने से डूबने के कारण मौत हो गई। ग्राम प्रधान दिनेश यादव के सूचना पर पहुंची स्थानीय प्रशासन शव को कब्जे में कर पंचनामा के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दूध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा ।
ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि उपरोक्त व्यक्ति धान की फसल के रोपाई हेतु बंधी में पानी खोलने के लिए गया था इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण बंधी में गिर कर पानी में डूब गया जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई है सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने शव को पंचनामा करने के पश्चात मोर्चरी हाउस दुध्दी भेज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App