सरकारी कार्यक्रमों और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में करे सहयोग

शिक्षा स्वास्थ्य पेय जल,बिजली के निजीकरण से आम जन पर पड़ेगा बुरा असर
म्योरपुर ब्लॉक चेरी में संविधान यात्रा के दौरान स्वच्छता पर दिया जोर
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चेरी में गुरुवार को बनवासी सेवा आश्रम के माध्यम से चल रहे संविधान यात्रा के सातवें दिन गांव भ्रमण और संपर्क के बाद बैठक का आयोजन किया गया। जिससे ग्रामीणों ने बिजली बिल में गड़बड़ी और नशा खोरी का किशोरों और युवाओं पर पड रहे कुप्रभाव की जानकारी ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई। संविधान यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि सरकारी व्यवस्थाओं के प्रति उदासीनता को तोड़ना होगा यह हमरा संवैधानिक अधिकार है ।उसे जितना मजबूत करेंगे उतना ही आम जन का भला होगा।कहा कि अगर स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है तो आप की शिक्षा

समिति और आम सवाल उठाइए।निजीकरण समस्या का समाधान नहीं हो सकता हमे सरकार के साथ मिल कर व्यवस्था को मजबूत करना होगा।बिजली बिल गलत आने की ग्रामीणों की शिकायत को लेकर सुझाव दिया कि आप लोग अधिकारियों को सामूहिक पत्र लिख कर गांव में कैंप लगवाए।उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम है इस समय मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है ऐसे में उबाल के पानी पिए और ठंडा भोजन करने से परहेज करे।शौचालय के प्रयोग से बहुत सी बीमारियां पास नहीं फटकती है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि संविधान यात्रा का मकसद अपने मौलिक हक और नागरिक कर्तव्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
मनोज यादव,रमेश कुमार,चंद्रावती ,कैलाश, राम प्रकाश,रवि चंद, बचनू राम, कुसुम कुमारी,कौशल्या आदि उपस्थित रहे।
फोटो

