सोनभद्र

बिजली विभाग की लापरवाही, चेतवा में कई महीने से जला ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला, ग्रामीण परेशान

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर के थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहां के टोला चेतवा में स्थित 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पिछले कई महीनों से जला हुआ है। स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि उन्होंने 5 जुलाई को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। विभाग केवल आश्वासन दे रहा है कि ट्रांसफॉर्मर अगले दिन लगा दिया जाएगा।

जेई बिहारी लाल ने कहा कि चेतवा के लिए ट्रांसफॉर्मर भेजा जा चुका है।

लेकिन मौके पर अभी तक कोई ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले से रिलीज किए गए ट्रांसफॉर्मर को विभागीय अधिकारी कहीं और लगा रहे हैं।
उपभोक्ता व्यासमुनि, महेश, आत्माराम, पूर्व प्रधान लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा, बनारसी, अवधनारायण, रामशरण समेत कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने इस साजिश में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इंस्पेक्टर सुनील सिंह बने डीएसपी बरेली डीएसपी के पद पर हुआ तबादला कहा ला एंड आर्डर बनाये रखना पहली प... सोनभद्र मे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान तेज बिना परमिट दो स्कूली वाहनो का चालान एक बस सीज एसडीएम सीओ ने स्टेट भूमि का किया निरीक्षण स्टेट की भूमि पर अवैध कब्जा को प्रशासन ने हटावाया तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर जयशंकर को रेनुसागर का मिला कमान संदिग्ध परिस्थितियो मे विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान जाच मे जुटी पुलिस सत्य की जीत आरोप सिद्ध नही हुए विशेष पाक्सो न्यायालय ने रवि कुमार गुप्ता को किया दोषमुक्त स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, बीजपुर बाजार में छापेमारी फर्जी चिकित्सालय सहित पैथोलॉजी सील खनिज परिवहन परमिट तैयार कर अवैध खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 5 आरोपी गिरफ्तार 3 फरार अनुसुचित जनजाति गरीब महिला ने पुलिस अधीक्षक से जानमाल सुरक्षा की लगाई गुहार
Download App