सोनभद्र

घरेलू लाइट बनाते समय उसकी चपेट में आने से युवक झुलसा हालत गम्भीर

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा महुली के जलजलिया टोले में एक युवक घरेलू लाईट बनाते समय मंगलवार दोपहर में बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया।आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे एनटीपीसी के धन्वंतरि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा महुली के जलजलिया टोला निवासी रामराज यादव पुत्र बिरजू यादव उम्र 40 वर्ष के घर की लाइट खराब हो गई थी और वह लाइट ठीक कर रहा था तभी अचानक वह हाईबोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे एनटीपीसी धन्वंतरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।एसडीओ शिवम गुप्ता ने कहा गाँव का कोई ब्यक्ति पोल पर चढ़ कर बगैर सूचना अपनी लाइन बना रहा था इसी बीच वह हाईबोल्टेज करंट की चपेट में आ गया है वह अधिकृत विभाग का लाइनमैन नही था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती
Download App