सोनभद्र

बख्रिहवा लैम्प्स में डीएपी खाद की किल्लत

—- कीमत 1350 रुपये प्रति बोरा, खुले बाजार में 1650 रुपए में बिक रहा बोरा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर क्षेत्र के बकरिहवा सहकारी समिति के लैम्पस में डीएपी खाद की कमी से किसान परेशान हैं। किसानों की फसलें बर्बाद होने के कगार पर हैं। किसान लगातार लैम्पस का चक्कर लगा रहे हैं। संबंधित अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।
किसान पन्ना लाल गुप्ता ने बताया कि चेतवा में कुछ राशन की दुकानों पर बिना लाइसेंस डीएपी खाद बेची जा रही है। सरकारी रेट 1350 रुपए प्रति बोरी है, लेकिन दुकानदार 1650 रुपए वसूल रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब लैम्पस में खाद उपलब्ध नहीं है तो खुले बाजार में कालाबाजारी कैसे हो रही है।
किसानों ने खुले बाजार में अवैध रूप से बिक रही खाद की जांच की मांग की है। साथ ही सहकारी समिति बकरिहवा लैम्पस में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।

उधर लैम्पस सचिव ने बताया कि पिछली बार आई खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं थी। इसलिए सभी किसानों को उनकी मांग के अनुसार खाद नहीं दी जा सकी। उन्होंने कहा कि अगली खेप जल्द आने की उम्मीद है। खुले बाजार में अवैध बिक्री की शिकायत पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक
Download App