सोनभद्र

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल के बैठक मे गोपाल गुप्ता ने व्यापारियों को आस्वस्त किया नगर पंचायत के द्वारा नाली को नहीं तोड़ा जाएगा

अनपरा/सोनभद्र राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन अनपरा की आवश्यक बैठक अग्रवाल धर्मशाला अनपरा बाजार में संपन्न हुई । बैठक में सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। नगर पंचायत अनपरा द्वारा पिछले दिनों बाजार में अतिक्रमण को हटाने के लिए मुनादी कराई गई थी। जिसे लेकर व्यापारियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसे लेकर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अधिसाशी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा से मिला वस्तु स्थिति से अवगत हुआ। बैठक मे उपस्थित व्यापारियों ने नगर पंचायत अनपरा द्वारा सिनेमा रोड पर विकास कार्य के नाम पर बन रही नाली और इंटरलाकिंग के कार्य पे कहा नाली आज तक पुरी नही हो सका है। बैठक का संचालन संगठन के महामंत्री संगठन मंतोष तिवारी ने किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनपरा बाल गोपाल चौरसिया ने किया। जिलाध्यक्ष सोनभद्र गोपाल गुप्ता ने अपने संबोधन मे व्यापारियों को आस्वस्त किया की आप निश्चिंत रहें नगर पंचायत के द्वारा नाली को नहीं तोड़ा जाएगा।आप से आग्रह है कि आप स्वयं अपने प्रतिष्ठान के सामने लगे टिन सेड को नाली के अंदर कर लें नाली के उपर किसी भी तरह का कोई सामान न रखें।नगर पंचायत अनपरा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य में सहयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक ब्यापरि बन कर कार्यों के गुणवत्ता पर पैनी नज़र रखें। नगर हमारा है ब्यापार हमारा है ग्राहक हमारे भगवान है उनके सुविधा का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।जब नगर सुंदर और सुसज्जित होगा तो व्यापार भी बढ़ेगा। बैठक में मुख्य रूप से नरेश गर्ग, उमेश सिंह राजेश गुप्ता ओमप्रकाश केशरी अशोक केशरी विनोद गर्ग सुनिल पटवा विनोद विश्वकर्मा शंभू नाथ गुप्ता जितेन्द्र सोनी मृत्यूंजय केशरी नवीन पांडेय निखिल गट्टनी महेंद्र जैन हरिश श्रीवास्तव अनिल मित्तल संजय जैन सहित सैकड़ों ब्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App