सोनभद्र

48 घंटे बाद डूबे युवक को नही खोज पाई एस डीआरएफ की टीम

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) बीते 48 घंटे पहले कनहर नदी में डूबे युवक को एस डीआरएफ की टीम नही खोज पाई। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर पिपरडीह निवासी संतोष कुमार पुत्र सुरेश बीते सोमवार की शाम करीब छः बजे अपने एक लड़के के साथ कनहर नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। पहली ही डुबकी में युवक डूब गया। कुछ देर तक बच्चे अपने पिता की तलाश किया। नही मिलने पर घर मे परिजनों को सूचना दिया। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने देर रात तक नदी में टोर्च के सहारे काफी खोज बिन किया। जबकि ग्राम प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि आस पास के सभी गांव के नदियों के किनारे पहुँच कर खोजबीन किया गया। लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई। घटना के तीसरे दिन पहुचीं एस डीआरएफ की टीम भी खोजने में असफल दिखाई दिया। घटना स्थल पर पहुँच पूर्व विधायक हरिराम चेरो सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पानी मे तलाश जारी रखी है। बताया जाता है कि विधायक हरिराम चेरो का डूबा युवक खास रिश्तेदार है। घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस व कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर रॉय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App