सोनभद्र

पीआरडी जवान का आम के पेड़ में लटकाता मिला शव, परिजनों में कोहराम

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी)स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में शनिवार की सुबह आम के पेड़ से लटकता हुआ पीआरडी जवान का शव मिला। दिघुल गांव निवासी रघुबर प्रसाद 52 पुत्र चतुरी राम बीते शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद सो गया। किसी को कोई अनहोनी की आंशका भी नही हुई। परिजनों ने शनिवार की तड़के घर से करीब 25 मीटर की दूरी पर लोहे की सीढ़ी लगाकर आम के पेड़ से लायलॉन के रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव दिखाई दिया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गई।

विओ पीआरडी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीते एक जुलाई से बीजपुर थाने में ड्यूटी में कार्यरत रघुबर प्रसाद थे। लेकिन बीते कुछ दिनों से अपने घर पर ही रहते थे। बीते एक सप्ताह पूर्व में ड्यूटी जाने को लेकर बात भी हुई थी। लेकिन रघुबर अपने खेती बाड़ी का हवाला देकर घर पर ही रहता था। शनिवार को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव देखकर सभी लोग हैरान परेसान हैं। ग्राम प्रधान जगत नारायण ने बताया कि कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए दुद्धी भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक रघुबर प्रसाद के पांच बेटी एक बेटा है। जिसमें तीन बेटियां का विवाह कर चुका है। 2 बेटी एक बेटा अविवाहित हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App