सोनभद्र

श्रवण सिंह गोंड़ ने एकलव्य विद्यालय हेतु केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय दुर्गादास उइके को ज्ञापन देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि आखिरी 403 दुद्धी विधानसभा है। जहां अति पिछड़ा क्षेत्र है, यहां के आदिवासी समाज के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जा रहे हैं। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा 1998 में शुरू की गई। जिसका उद्देश्य दूरदराज और जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति के छात्रों को कक्षा 6 से 12 तक निशुल्क गुणवत्ता पूर्ण आवासीय शिक्षा प्रदान करना है। एकलव्य मॉडल विद्यालय जनजाति छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट शिक्षा का अवसर प्रदान करते हैं। यह विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं। बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक होते हैं। हमारे क्षेत्र में विशेष रूप से जनजाति समुदाय के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एकलव्य मॉडल विद्यालय इन चुनौतियों का समाधान प्रदान कर सकता है। यह विद्यालय हमारे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के 6 से 12 की शिक्षा प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App