सोनभद्र

जनसंख्या नियंत्रण कानून मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने डीएम कार्यालय पर दिया धरना, पीएम के नाम सौपा ज्ञापन

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के जिला अध्यक्ष बीएन गुप्ता ने नेतृत्व मे पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने आज कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर पीएम के नाम सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौप कर अविलंब जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की।उनका कहना था कि 143 करोड़ से अधिक आबादी का भार वहन कर रहे भारत मे जनसँख्या विस्फोट से उत्पन्न संसाधन,सामाजिक,आर्थिक एंव पर्यावरणीय संकट के साथ जनसांख्यिकीय असंतुलन के प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है जिससे गृह युद्ध की आशंका बढ़ रही है। जनसंख्या विस्फोट की प्रभावी नियंत्रण के लिए “जनसंख्या नियंत्रण कानून” की मांग पर देश का समर्थन जुटाने के लिए विगत 10 बर्षो से अधिक समय से “जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन” द्वारा देशभर मे हजारो छोटी- बड़ी सभाए बड़ी-बड़ी रैलिया,ज्ञापन, सेमिनार,पदयात्राएं और रथयात्राएं आयोजित की जा रही है।9 अगस्त 2018 को 125 सांसदों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र चार सांसदो के सयुंक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा राष्ट्रपति से मुलाकात कर चर्चा कर कानून बनाने की मांग कर पत्र सौपा था।फाउंडेशन की ओर से आज के दिन “जनसंख्या नियंत्रण कानून” बनाने की मांग को लेकर एकसाथ 400 से अधिक जिलों में अभियान चलाया जा रहा है।उसी के क्रम मे यहा भी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कानून की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप मे कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।बी.एन.गुप्ता, जिला अध्यक्ष जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन व डब्लू प्रसाद,रामसुंदर निषाद, अनिकेत,राहुल,अनिल,पंकज गुप्ता,रवि सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App