सोनभद्र

अजीरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सावन के प्रथम सोमवार को जरहा के अजीरेश्वर महादेव को श्रद्धालु भक्तों ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी तथा देश समाज के कल्याण के लिए दुआएं की।वही पी डब्ल्यू डी विभाग की लापरवाही से गढ्ढों को नहीं भरे जाने से पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।जबकि सोलिंग , भसी गिरा

ई गई हैं लेकिन फिलिंग नहीं कराई गई।
सिंदूर टिका धाम और गोबिंद बल्लभ पंत सागर से कांवड़ियों ने जल उठाकर बोल बम बोल बम के मंत्रोच्चार के साथ बीस किमी पैदल यात्रा करते हुए सिद्ध अजीरेश्वर महादेव को श्रद्धालु भक्तों ने जलाभिषेक किया ।समीपी बार्डर के एम पी, छत्तीसगढ़ सहित स्थानीय कांवड़ियों ने भारी संख्या में जलाभिषेक किए।भारी संख्या में एकत्रित कांवड़ियों ने भक्ति में लीन भगवान भोले की भक्ति में जमकर जयकारे लगाए इससे समूचे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया।मंदिर समिति के द्वारा कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए सारी सुविधाएं की गई थी जलाभिषेक के पश्चात कांवड़ियों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी जिसमें हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।मेले की सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र मय पुलिस, पी ए सी सहित डटे रहे।मेले में आए सुरक्षा व्यवस्था व सुविधा में मंदिर समित के त्रिभुवन नारायण सिंह,ब्रह्म नारायण सिंह,राजकुमार सिंह,श्याम सुंदर जायसवाल,दीपक सिंह,आर के सिंह सहित सदस्यगण,संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बकरिहवा,दुर्गा पूजा समिति सेवकाडाड के सदस्य सेवाभाव में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App