सोनभद्र

सड़क हुआ छतिग्रस्त,बखरिहवा-लीला डेवा मार्ग पर आवागमन बाधित, स्कूली बच्चों और मजदूरों को परेशानी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित बखरिहवा से लीला डेवा तक का 2.5 किलोमीटर लिंक मार्ग सरसोईया खाड़ी में क्षतिग्रस्त हो गया है। यह सड़क मात्र दो महीने पहले ही बनाई गई थी।

सड़क के क्षतिग्रस्त होने से एम्बुलेंस, पीआरवी 112, स्कूली वाहन और श्रमिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। एनटीपीसी में काम करने वाले मजदूरों और स्कूली बच्चों को वैकल्पिक लंबे मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी ओमप्रकाश, हुकुमचंद, नागेश्वर, सुनील और सहगल ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के पानी के तेज बहाव से सड़क की दोनों पटरियां धंस गई हैं। यह मार्ग छत्तीसगढ़ बॉर्डर को भी जोड़ता है।

ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए सड़क के दोनों ओर पत्थर डालकर आवागमन कर रहे हैं। उन्होंने कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पानी के बहाव से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है और ठेकेदार द्वारा इसका निर्माण कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App