सोनभद्र

लेखपाल संघ ने एसडीएम दुद्धी को सौपा ज्ञापन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी तहसील परिसर में सोमवार को लेखपाल संघ द्वारा धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन लेखपालों ने उप जिलाधिकारी को दिया। लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता संतोष यादव अरुण कुमार कनौजिया मुकेश गुप्ता लाल बाबू सहित अन्य लेखपालों ने विरोध जताते हुए कहा कि जनपद हापुड़ में जिला अधिकारी द्वारा दमनात्मक व्यवहार एवं उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से तनाव ग्रस्त लेखपाल की हृदयविदारक मृत्यु की घटना से प्रभावित कार्रवाई करने के लिए चार सूत्रीय मांग की गई। मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति तत्काल की जाए। जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। समस्त अधिकारियों को अधीनस्थ के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए कर्मचारी संगठन के साथ बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने के निर्देश दिए जाएं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App