सोनभद्र

सावन का पहले दिन उमड़ी श्रद्धालु सुबह 4 बजे से शिवालयों में भीड़, बेलपत्र धतूरे से किया जलाभिषेक

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सावन शुरू होने के साथ ही जिले के शिवालयों में शिव भक्तों की चहल-पहल बढ़ गई है। सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में घंटियों की आवाज और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे।
राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन रोड पर वीरेश्वर महादेव, जैत स्थित बरैला महादेव, शिवद्वार धाम में उमा-महेश्वर मंदिर समेत अन्य जगह के मंदिरों में सुबह से शिवभक्तों की आवाजाही बनी हुई है। श्रद्धालु शिवलिंग पर दूध, जल से अभिषेक किया। सुबह से ही शिवालयों में भक्तजन दूध, मिश्री, प्रसाद, जल, बेलपत्र लेकर पहुंच रहे है।महिलाएं-पुरुष, युवक-युवतियां सज-धज कर शिवालय पहुंच रहे हैं और वहां पूजा अर्चना कर समृद्धि, खुशहाली की कामना कर रहे हैं। हर कोई शिव आराधना कर रहा है। बच्चे भी पेरेंट्स के साथ दिखाई दे रहे है। शिवालय भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे है। हर कोई भगवान शिव की उपासना में रमा हुआ नजर आ रहा है। यह सावन का महीना 9 अगस्त तक चलेगा और इसमें 4 सोमवार आएंगे।

इनसेट
चोपन। ग्रामीण इलाकों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पुरुषों और महिलाओं की लंबी कतारें लगीं। श्रद्धालुओं ने क्रमबद्ध तरीके से एक-एक कर भगवान शिव को जल अर्पित किया। सभी ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस वर्ष सावन की शुरुआत शुक्रवार से हुई है। यह दिन भगवान शिव के लिए विशेष माना जाता है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। सुबह से ही महिलाएं पूजन सामग्री लेकर मंदिरों में पहुंचने लगीं। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, फूल, धूप और अगरबत्ती से पूजा-अर्चना की। ग्रामीण इलाकों के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक करते दिखे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App