सोनभद्र

सहायक पर्यटक अधिकारी ने किया पर्यटक स्टेक होल्डर्स की समीक्षा

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राज्य सरकार के निवेश नीति के अन्तर्गत सोनभद्र मे पर्यटन क्षेत्र के होटल उद्यमियों की प्रोत्साहन बैठक राबर्ट्सगंज के होटल ज्योति इण्टरनेशनल में की गयी। बैठक में नवागत जिला पर्यटन अधिकरी के रुप में तैनात सहायक पर्यटक अधिकारी राजेश कुमार भारती का होटल उद्यमियों एवं व्यापार उद्योग मंच अंग वस्त्र से स्वागत किया। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में जिले के व्यवसाय और होटल उद्योग को द्रुत गति प्रदान करने के लिये प्रमुख होटल स्वामी गणों से विस्तृत वार्ता की गयी। होटल स्वामियों द्वारा अपने-अपने समस्याओं के लिये आगमी बैठक में विस्तृत कार्य योजना के साथ परिचर्चा का सुभाव दिया गया। निवेश के सन्दर्भ में होटल ज्योति इण्टरनेशल के द्वारा किये गये कार्य के लिये प्रसन्नता व्यक्त की गयी और अन्य निवेशकों को आमंत्रित करने का सुझाव दिया गया। होटलों के पंजीयन के लिये सराय एक्ट के नियमानुसार गैर पंजीकृत इकाईयों को पंजीयन के निर्देश दिये गये भारत सरकार द्वारा होटलों गेस्ट हाउसों मैरेज लान, बैक्वेट हाल, रिजार्टस, मोटल्स के सर्वे की विस्तृत परिचर्चा बताई गयी। समीक्षा बैठक में सीएम फैलो सुश्री सोनाली ने सरकार के द्वारा जिले के पर्यटन स्थलों की कनेक्टवीटी राकेश कुमार मौर्य सुपरवाईजर के द्वारा अधिकत कनेक्टविटी पर प्रकाश डाला गया। स्टेक होल्डर्स की मीटिंग में होटल ज्योति के प्रोपराइटर शेष तिवारी के द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार भारती सहायक पर्यटन अधिकारी द्वारा करते हुये बैठक समाप्त की गयी। बैठक में प्रमुख रुप से उप्र उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल और होटल अर्चित के प्रोपराइटर पंकज सिंह पटेल और. एडी होटल के प्रोपराइटर केके सिंह और लेखन का कार्य संदीप प्रजापति के द्वारा किया गया। इस मौके पर शिवम जायसवाल, संजय सिंह, सलीम हुसैन, राजनरायण तिवारी, राज कुमार चौरसिया, विनोद कुमार, विकास प्रताप सिंह, ज्योति जंग सिंह, इमरान खान, प्रदीप कुमार आदि होटल मालिक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App