सोनभद्र

77 वें स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के पखवाड़ा के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 77वां स्थापना दिवस (राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस) पखवाड़ा के अंतर्गत जनजाति विद्यार्थी कार्य के माध्यम से राबर्ट्सगंज के उरमौरा में स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय एवं राजकीय अनुसूचित जनजाति छात्रावास (बालिका) निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया चूंकि स्थापना दिवस के इस अवसर को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है जो राष्ट्र निर्माण में छात्रशक्ति के योगदान को समर्पित है। अभाविप के कार्यकर्ता देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में संगोष्ठियों, छात्र रैलियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, और रक्तदान शिविरों का आयोजन कर इस पर्व को बड़ी धूम धाम से मनाते है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रहित, शिक्षा सुधार और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर संवाद स्थापित किया। प्रवासी कार्यकर्ता प्रदेश जनजाति विद्यार्थी कार्य संयोजक मनमोहन निषाद ने इस अवसर पर कहा की छात्र केवल भविष्य के नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान के जिम्मेदार कर्ताधारी हैं। एवीबीपी का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति सजग और समर्पित बनाना है। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस, छात्रों की ऊर्जा और संकल्प को एक दिशा देने का प्रयास है। विद्यार्थी परिषद छात्रों को कल का नही अपितु आज का नागरिक मानते हुए उनके अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित कर रही है। वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। आज यह भारत ही नही अपितु विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है। यह संगठन न केवल शैक्षणिक परिसरों में छात्र कल्याण के लिए कार्य करता है, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय योगदान भी देता है। प्राचार्य डॉ. कल्पना सिन्हा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यार्थी को अध्ययन के साथ साथ देशहित व समाजहित के कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस शिविर में कुल 410 स्कूली विद्यार्थी 40 शिक्षक शिक्षिका एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने लाभ प्राप्त किया। इस दौरान प्रवासी कार्यकर्ता प्रदेश जनजाति विद्यार्थी कार्य संयोजक मनमोहन निषाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, नगर सह मंत्री अभय मौर्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App