सोनभद्र

म्योरपुर में बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान की रैली

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्कूल चलो अभियान के तहत म्योरपुर के परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनिल कुमार के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली। इसमें बच्चे एक रोटी कम खाओ, अपने सभी बच्चे पढ़ाओ। जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने झंडी दिखाकर किया। रैली कस्बे के सभी वार्डों व गलियों में होती हुई खेल मैदान में पहुंची। वक्ताओं ने बच्चों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करने को प्रेरित किया।

रैली समाप्त होने के बाद कम्पोजिट विद्यालय बभनडीहा में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। इस भावनात्मक पहल के तहत बच्चों और शिक्षकों ने अपने माता के नाम पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व मातृ सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने इस अभियान को एक सामाजिक आंदोलन बताते हुए कहा कि यह केवल नामांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने का सामूहिक प्रयास है। इस तरह म्योरपुर

क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नामांकन को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह रैली एक सकारात्मक कदम सिद्ध हुई।इस दौरान थाना प्रभारी म्योरपुर कमल नयन दूबे,प्रधानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह,शारदा प्रसाद , विष्णु दयाल यादव,बसंती राय,पूजा यादव, सुभद्रा पांडेय,आरिफ,विनोद सहित तमाम अध्यापक, अध्यापिकाएं समेत तमाम स्कूली बच्चे मौजूद रहें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App