सोनभद्र

स्कूल में पर्यावरण संरक्षण की पहल

— न्याय पंचायत जरहा के कई विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों ने किया फलदार और छायादार पौधों का रोपण

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के जरहा न्याय पंचायत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कंपोजिट विद्यालय नेमना और सिरसोती में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर पौधरोपण किया।

विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इनमें फलदार पौधों में आम, नीबू, अमरूद और जामुन शामिल हैं। साथ ही बेशकीमती पौधों में शीशम, सागौन और अन्य छायादार पौधों का रोपण किया गया।

प्रधानाध्यापिका कोशल्या और सुमन ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने छात्रों से अपने घरों के आसपास कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। शिक्षिकाओं ने बताया कि पेड़ पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनसे समय पर वर्षा होती है और गर्मी का तापमान नियंत्रित रहता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को शुद्ध वायु के लिए पेड़ों के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही हरे-भरे पेड़ों की रक्षा करने और उन्हें काटने से रोकने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App