सोनभद्र

दुद्धी पुलिस ने ट्रक मे लदा एक करोड़ का गाजा किया बरामद

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी पुलिस ने ट्रक मे लदा एक करोड़ का गाजा किया बरामद। सोनभद्र पुलिस का अनवरत प्रहार, थाना दुद्धी पुलिस द्वारा चावलों की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे 40 बोरियों में कुल 10 कुन्तल अवैध गाजा कीमत लगभग एक करोड़ गाजा परिवहन मे इस्तेमाल एक अदद ट्रक वाहन किया बरामद। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा दिनांक 28.06.2025 को समय करीब 19.30 बजे संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम रजखड़ स्थित दुद्धी हाथीनाला मार्ग के किनारे पर एक अदद EICHER ट्रक संख्या JH16 J6356 पर चावल की बोरियों के बीच मे छिपाकर रखा 10 कुन्तल अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस को देखकर गांजा तस्कर चोकिंग स्थल से कुछ दुर पहले ही ट्रक को खड़ी करके मौके से फरार हो गयें। बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-190/2025 धारा-8/20/60 NDPS Act बनाम वाहन चालक व वाहन स्वामी व अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कारवाई किया जा रहा है।

बरामदगी का विवरण
1. कुल 40 बोरियों में 10 कुन्तल अवैध गांजा (कीमत लगभग एक करोड़ रुपये)।
2. कुल 276 बोरियों में 81 कुन्तल 90 किलो चावल।
3. एक अदद EICHER ट्रक संख्या JH16 J6356।

बरामदगी करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
2. व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 मिठ्ठू प्रसाद थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 रामसजीवन थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
5. उ0नि0 राजेश पाण्डेय थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 अशोक सिंह यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
7. हे0का0 अजय कुमार यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
8. हे0का0 अमरजीत कुमार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
9. हे0का0 सीताराम यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
10. हे0का0 राजेश सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App