सोनभद्र

युवाओं ने लिया गांव में स्वरोजगार सृजन का संकल्प

घरों में प्लास्टिक एकत्र करने के लिए 90 युवा करेंगे लोगो को जागरूक

बनवासी सेवा आश्रम में चार दिवसीय स्वराज साथी प्रशिक्षण संपन्न

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि

म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में गुरुवार को युवाओं का चार दिवसीय स्वराज साथी प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमें युवाओं ने गांव में स्थानीय संसाधन पर आधारित स्वरोजगार सृजन,प्लास्टिक और नशा मुक्त मुक्त ,बनाने का संकल्प लिया।म्योरपुर,बभनी,दुद्धी के 90 गांव में प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने और हर घर में कंपोस्ट गड्ढा बनाने का निर्णय लिया। 23 से 26 जून तक चले प्रशिक्षण में स्वराज साथियों को गांव क्या है आप कैसा गांव चाहते है।पौध रोपण,स्वच्छता,पर्यावरण,सरंक्षण,क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति, शुद्ध पेय जल जैसे जलवंत मुद्दों पर चर्चा के साथ जैविक और कंपोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्य क्रम के समापन अवसर पर शुभा प्रेम ने कहा कि हम जैसा गांव और समाज चाहते है उसकी कल्पना करते है।उसी तरह का रोजगार,व्यवसाय हमे खुद खड़ा करना होगा। और उसी तरह का जीवन जीने की आदत डालनी होगी।हम बिना रसायन वाला अन्न खाना चाहते है तो जैविक उत्पाद बढ़ाना होगा।रोजगार गांव में चाहते है तो खेती के साथ पशु पाल न, और लघु उद्योग की स्थापना करनी होगी। प्रदीप पाण्डेय, राकेश कुमार,रमेश कुमार ने चर्चा के साथ खेल गीत, के माध्यम से संगठन को बढ़वा देने का आह्वान किया और कहा कि खुद के बदलाव से समाज में बदलाव संभव है।मौके पर उपरोक्त तीन ब्लॉक के 30 यूवा स्वराज्य साथियों ने प्रतिभाग किया।अंत में राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापान हुआ।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App