सोनभद्र
ठेमा नदी में डूबकर युवक की मौत
दुद्धि( मदन मोहन तिवारी)
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रन्नू गांव स्थिति ठेमा नदी में बुधवार को देर शाम डूबकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि राज कुमार गोंड़ 25 पुत्र हंसलाल निवासी रगई, थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर ठेमा नदी में नहाने गए युवक देर शाम करीब साढ़े छः बजे डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने देखते ही परिजनों को सूचना दिया। गांव के लोग डूबे युवक को बाहर निकाल कर देखा कि युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि नदी में नहाने गए हुए थे। नदी के किनारे सिचाई के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई कर बड़े गड्ढा कर दिया था। उसी मव नहाते वक्त युवक डूब गया। उक्त घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुँच कर विधिक कार्यवाही में जुट गई।



