सोनभद्र

करो योग रहो निरोग म्योरपुर मे हुआ योग शिविर का आयोजन

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर म्योरपुर खेल मैदान पर भाजपा म्योरपुर मण्डल की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान शिविर मे एस.टी.ए.सी के उपाध्यक्ष एव दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जीत सिंह खरवार पहुंच कर ग्रामीणों के साथ योग किया अपने सबोधन मे श्री खरवार ने कहाँ की जीत सिंह खरवार ने कहाँ की आंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘आंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली तब से पुरे विश्व मे 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा हैँ

उन्होंने कहाँ योग केवल आसनों का अभ्यास नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है, जो अनुशासन, एकाग्रता और आत्मचिंतन सिखाती है। योग आपके तन को ही नहीं, बल्कि आपके स्वस्थ दिमाग और शांत मन को भी दिशा देता है। यह अंदरूनी ऊर्जा को जाग्रत करता है और आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है।इस दौरान सोनाबच्चा अग्रहरी, मोहरलाल खरवार, सुजीत कुमार सिंह, गगन जी, सत्यनारायण यादव,अमरकेश सिंह, अविनाश अग्रहरी, दिनेश गुप्ता, होरिलाल पासवान, आशीष अग्रहरी, डॉ डी एन गुप्ता,भाई लाल मिश्रा, बर्फ़ीलाल, प्रदीप, रामयाद गुप्ता संतराम,अशोक कुमार, धर्म पाल राजपूत, श्याम सुन्दर गुप्ता आदि मौजूद रहे

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App