सोनभद्र

आगामी त्यौहार मुहर्रम के मद्देनजर पीस कमेटी को बैठक सम्पन्न

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) आगामी मुहर्रम त्यौहार के मद्देनजर गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार बको थाने के प्रांगण में पीस कमेटी की वैठक सम्पन्न हुई। बैठक मर श्री मिश्रा ने हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति,सौहार्द पूर्वक त्यौहार को मिलजुल कर मनाने की अपील की।उपस्थित मुस्लिम समाज के संभ्रांतजनों से मुहर्रम त्यौहार के बारे में जानकारी हासिल की तथा लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने बताया कि यह पर्व ग़म का है इसे संवेदनशीलता के साथ मनाए।ताजिया निकालने के दौरान कोई भी व्यक्तिअस्त्र शस्त्र का प्रयोग नहीं करेगा जिसे भी अपने कला का प्रदर्शन करना है वह केवल लाठी,डंडे का प्रयोग करेगा।उन्होंने क्षेत्र के बीजपुर, राजों,कमहरिया,जरहा,बकरिहवा आदि गावो के ताजियेदारों से मुहर्रम त्यौहार के नियत समय पर कार्यक्रम करने को कहा अगर कही कोई भी समस्या हो तो अवगत कराए जिसे समय रहते हल कर लिया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि ताजिया की ऊंचाई ऐसा न हो कि कही समस्या आए समुदाय ताजियादारो ने कहा इस पर्व पर हर वर्ष कार्य क्रम होता है कही कोई दिक्कत नहीं होती।इस मौके पर हाजी खलील अहमद,अलाउद्दीन अंसारी, मो मुख्तार आलम,मो मीर हसन,हाजी उस्मान,गयासुद्दीन,नसीम अख्तर,सलीम खान, बीजपुर प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता,बद्री नाथ,सुरेंद्र अग्रहरि, अनील त्रिपाठी,चंदन गुप्ता,सहित भारी संख्या में हिन्दू,मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App