सोनभद्र

विंढमगंज पुलिस ने अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर पकड़ कर किया सीज

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनहर नदी व मालिया नदी से अवैध बालू खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है इसी के क्रम में आज सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने अपने हमराहियों के साथ शनिचर बाजार तिराहे पर बालू लोड करके परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर को पकड़े, जिसे एमबी एक्ट में चालान करते हुए खनन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कठोर आदेश पर जिलाधिकारी के द्वारा इलाके में अवैध बालू का खनन व परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिए जाने के आदेश को खनन माफिया रात्रि के अंधेरे से लेकर सुबह तक कनहर नदी व मालिया नदी से दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टरों से अवैध बालू का खनन व परिवहन करके जहां मालामाल हो रहे हैं वहीं राजस्व लाखों रूपए घाटा लग रहे हैं इसी क्रम में आज सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर शनिचर बाजार में पतरिहा ग्राम पंचायत निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर बालू का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया जिस थाने पर लाकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए खनन विभाग को अवगत कराया गया है स्थानीय प्रशासन की ऐसी कार्रवाई से बालू खनन करने वाले लोगों में प
हड़कंप की स्थिति मची हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App