सोनभद्र

फतेह मुहम्मद ख़ाँ बने केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के सदर

दुद्धी। इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को स्थानीय मकतब जब्बरिया ईदगाह परिसर में मुस्लिम समुदाय की एक आम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर रहीम बख्स उर्फ कल्लन खाँ ने किया। बैठक में आगामी मुहर्रम त्यौहार को लेकर केंद्रीय अखाड़ा कमेटी का गठन किया गया। उपस्थितजनों द्वारा सर्वसम्मति से फतेह मुहम्मद खाँ को केंद्रीय अखाड़ा कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोनीत अध्यक्ष को लोगों ने मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। मनोनीत फतेह मुहम्मद ख़ाँ ने कहा कि परंपरागत तरीके से मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों का आभार प्रकट करते हुए मुहर्रम का पर्व सम्पन्न कराने में जनसहयोग की अपील की। इस अवसर पर सचिव फैजुल्लाह खाँ, आशिफ ख़ाँ, सरफराज आलम, राफे ख़ाँ, गोरख खाँ, जोखन खलीफा, मैंनु खलीफा, फिरोज खलीफा, पिंटु, रिजवान इदरीसी, आशिफ खान, वसीम अकरम, सरफुद्दीन, नसरुद्दीन खलीफा, वकील अंसारी, लाडले खाँ, सादाब, जीसान ख़ाँ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App