सोनभद्र

बिजली कटौती से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया गेट जाम

चक्का जाम होने से आवागमन हुआ बाधित, दुसरे गेट से लोग कर रहे आवागमन

प्रचंड गर्मी में बिजली कटौतीसे लोगो की बिगड़ रही तबियत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) विगत 10 दिनो से बीजपुर बाजार सहित शांति नगर,मोटर गैरेज, राय कालोनी में बिजली संकट से आक्रोशित ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। बिजली कटौती से नाराज ग्रामीण मंगलवार को तपती दोपहरिया में महिलाए,पुरुष,बच्चे स्वागत गेट पर पहुंचते ही सीआईएसएफ कर्मियो ने एनटीपीसी गेट बंद कर दिया। वही गेट पर महिलाए, बुजुर्ग, बच्चे युवक सबने नारेबाजी करना शुरू कर दिया व स्वागत गेट के सामने सड़क पर बैठ गए।ग्रामीणों का आरोप था कि एनटीपीसी रिहंद राजनीति कर पहले यहां पर 500 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया विरोध होने पर दुबारा 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर तो लगा दिया लेकिन उक्त ट्रांसफार्मर लोड नही ले पा रहा बार बार बिजली ट्रिप कर रही है जिससे ग्रामीणों को 24 घण्टे में मुश्किल से 2 घण्टे ही बिजली मिल पा रही है।महिलाओं ने बताया कि हम लोग पीने के पानी के लिए तरस गए है एनटीपीसी में शिकायत करने पर कोई सुनवायी नही कर रहा।महिलाओ एवं बच्चे जमकर एनटीपीसी के विरोध में नारे बाजी कर रहे थे।

सीमा पटेल,पुष्पा,चंद्रवती देवी,मानती देवी, बिंदु देवी, देवकली देवी, बिभुलिया, प्रतिमा, गुना , ऊषा देवी, स्वाति शर्मा, मंजू शर्मा,अनुराधा, खुसबू, अमृता गुप्ता, बासमती, मीना देवी, प्रियंका उपाध्याय, शिवधारी गुप्ता, उपेंद्र प्रताप सिंह , रामअवध पाण्डेय, रविन्द्र गुप्ता, सोनू गुप्ता, दयाशंकर, भुनेश्वर गुप्ता, हरीश चौरसिया, आलोक, सौरभ गुप्ता, अनुभव, विशाल गुप्ता, रवि गुप्ता, आफताब, रामदास, संजय मोदनवाल, रामधनी, मुकेश, जितेंद्र गुप्ता, दिनेश सिंह, दुर्गेश यादव, इमामुदीन सहित सैकड़ों लोगो का कहना है की एनटीपीसी प्रबन्धन के ढुलमुल रवैए से हम लोगो का प्रचंड गर्मी में 10 दिनो से नींद भूख हराम हो गया है भीषण गर्मी में बच्चो का तबियत बिगड़ रही है हम लोगो के घरों में पानी की किल्लत हो गई है सीमा पटेल ने कहा की जब तक 24 घंटे बिजली हम सब ग्रामीणों को नहीं मिलेगा तब तक हम लोग गेट पर बैठे रहेगें।जब ट्रांसफॉर्मर लोड नहीं ले रहा तो अधिक पावर का ट्रांसफॉर्मर प्रबन्धन से लगवाने की लोगो ने मांग किया है।समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर डटे हुए थे ।मंगलवार एक बजे से सायं तक कोई निर्णय नहीं होने से गेट पर डटे रहे।शांति व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश मिश्र,बभनी प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल,महिला प्रभारी संतु सरोज सहित भारी संख्या पुलिस,पी ए सी डटे रहे।शाम को एन टी पी सी प्रबंधन और ग्रमीणों के बीच वार्ता शुरू हुई एनटीपीसी की तरफ से संजय असाटी महाप्रबंधक,ब्रिज किशोर पाण्डेय अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन और ग्रामीणों की तरफ से सीमा पटेल संदीप गुप्ता,सुरेंद्र अग्रहरि,गोबिंद गुप्ता ने वार्ता किया प्रबंधन ने कहा कि जो भी बिजली,पानी का आ रहा हैं उसे चौबीस घंटे के अंदर करा दिया जाएगा। इस आश्वसन के बाद जाम खत्म हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App