सोनभद्र

केंद्र के भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर दुद्धी मण्डल में कार्यशाला आयोजित !

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) नगर पंचायत के बहुउद्देश्यीय हॉल में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की मण्डल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा हैं। उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया हैं। नौ से 21 जून तक ‘संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ तथा शक्तिकेन्द्र स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विकसित भारत संकल्प सभा’ योग शिविर
बूथ स्तर पर चौपालें लगाई जाएंगी। बलिदान दिवस और आपातकाल पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है। आज मोदी सरकार आतंकवाद का मुंह तोड़ जबाब दे रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी गई है। सरकार की योजनाएं सीधे लाभार्थियों के खातों में राशि भेजने के उद्देश्य से कार्य कर रही हैं। जिससे पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ी है।कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान को तन्मयता के साथ लगकर सफल बनाने हेतु आग्रह किया तथा कार्यशाला में आये हुए अतिथि तथा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
कार्यशाला का संचालन मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App