सोनभद्र

अधिक संसाधनों के दोहन से प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। -डी एफ ओ

कार्यकर्ताओं ने बीडीओ के जरिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के सभागार ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के बैनर तले सोनभद्र में प्रदूषण की स्थिति को लेकर कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक प्रमुख मान सिंह के अध्यक्षता में की गई।इस दौरान उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण के संकल्प को दोहराते हुए पौध रोपण संयमित जीवन जीने और शुद्ध हवा पानी की वकालत की।मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी डॉ भारतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारी आवश्यकताओं को प्रकृति पूरा करती आ रही है।प्रकृति में असंतुलन हमारी लालच और आवश्यकता से ज्यादा प्रकृति के दोहन से आ रही है। कहा कि हम तभी तक जीवित है जब तक पर्यावरण में संतुलन है।इसके बिगाड़ आया तो जीवन नहीं बचने वाला। उन्होंने पौध रोपण और सरंक्षण पर बल देते हुए कहा कि सरकार ग्रीन कार्बन क्रेडिट के जरिए पेड़ के सरंक्षण और पेड़ लगाने वालों को पैसे देगी इसके लिए जल्द सर्वेक्षण शुरू होगा।जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह ने प्रदूषण की गंभीर समस्या को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए ग्रामीणों को जागरूक होने का आह्वान किया। शिव शरण सिंह और जगत भाई ने सिंगरौली परिक्षेत्र में हवा,पानी और मिट्टी के साथ स्वास्थ्य में आ रही गिरावट पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि हजारों लोग प्रदूषण के

चपेट में है कैंसर,फ्लोरोसिस, हाथों में कपन, दिमागी असंतुल जैसी बीमारियों बढ़ रही है उन्होंने घरू बगिया,और जैविक खेती का आह्वान किया।खंड विकास अधिकारी लाल जी शुक्ल, एडीओ पंचायत अजय सिंह ने प्लास्टिक मुक्ति अभियान और शौचालय के प्रयोग पर जोर दिया।कहा कि जो हम कहते है उतना करना जरूरी है। वाहिनी के सह संयोजक और प्रधान दिनेश जायसवाल,रघुनाथ भाई,रविचंद दुबे,मीना आदि ने बीडीओ के जरिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए टॉक्सिलाजिकल लैब निर्माण और स्वास्थ्य जांच की मांग उठाई और कहा कि लैब का निर्माण नहीं हुआ तो वे जिला मुख्यालय पर धरना देंगे।इस दौरान डीएफओ ने पौध रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का आह्वान किया।मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेम चंद यादव,राजपति विश्वकर्मा,दीपक सिंह अमर केश सिंह सुधीर, कृष्णा, मोती लाल, चांद तारा,विजेंद्र सिंह,आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

एकल अभियान के तहद नदी पूजन पौध रोपण ,रैली कार्यक्रम संपन्न

/ब्लॉक परिसर में रेणुकूट अंचल अध्यक्ष अमर केश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नदी पूजन कर नदियों के सरंक्षण और पौध रोपण के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।कहा कि विश्व में शांति और भाई चारा शुद्ध वातावरण और संयमित जीवन जीने से संभव है ।मौके पर राजेश ,बुद्धिनारायण, जितेंद्र दिनेश गुप्ता,सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App