सोनभद्र

बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी बने एनटीपीसी में स्वतंत्र निदेशक

बीजपुर(रंजिश गुप्ता)एनटीपीसी में स्वतंत्र निदेशक के रूप में भारतीय जनता पार्टी के बिहार के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति से भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) और कंपनी के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

बीएमएस रिहंद यूनिट के अध्यक्ष और एनटीपीसी मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश राय ने फोन पर चौधरी को बधाई दी। चौधरी ने रिहंदनगर एनटीपीसी आने का राय का निमंत्रण स्वीकार किया।

सुशील चौधरी बिहार के समस्तीपुर जिले के बल्लीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने रांची के सेंट जेवियर कॉलेज से स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने समाज सेवा में अपना योगदान देना शुरू किया।

कर्मचारियों को उम्मीद है कि चौधरी एनटीपीसी के विकास और कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनिल त्रिपाठी ने भी उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App