सोनभद्र

जमतिहवा नाला में लोहे का ग्रिल और सरिया लदा ट्रेलर अनियंत्रित हो पुलिया में गिरा

चालक की मौत खलासी घायल, घंटों लगा रहा जाम,

बचाओ बचाओ। की गुहार लगाते चालक का निकला दम
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना के मुर्धवा बीजपुर मार्ग के ग्राम पंचायत रनटोला के जमतिहवा नाला के पुलिया में छत्तीसगढ़ से लोहे का रॉड और ग्रील लेकर वाराणसी की तरफ जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसका इंजन का हिस्सा पुलिया में चला गया।जिससे इंजन के चेचिस में बुरी तरह फंस कर चंदौली निवासी 22 वर्षीय बाबू लाल की मौत हो गई जबकि कालसी 25वर्षीय खालासी नीतीश और एक अन्य मनीष को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया है।घटना सुबह साढ़े सात बजे घटी इसके बाद मार्ग पर जाम लग गया।प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन जब तक लोहा काटने की मशीन मंगाया गया उसकी मौत हो चुकी थी।प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि चालक जिंदा था और वह बचाओ बचाओ की गुहार लगाता रहा लेकिन चेचिस के बीच चालक इस तरह फंस गया था कि उसे बचाया नहीं जा सका।इस बीच चेसिस में आग भी लग गई जिससे चालक का पैर जल गया था।दो घंटे बाद चेचिस में फंसे चालक को पुलिस निकलवा सकी और पोस्ट मार्टम के लिए दुद्धी भेज दी है। सड़क लगभग चार घंटे जाम रहा।

इनसेट

कब रुकेगा जमतिहवा नाला में हादसा

लीलासी/ स्थानीय थाना के व्यस्तम मार्ग मुर्धवा बिजपुर के जमतिहवा नाला पर सड़क हादसा आखिर कब रुकेगा। ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल का कहना है कि लोक निर्माण विभाग जब तक पुलिया की ऊंचाई नहीं बढ़ाई जाएगी हादसों पर अंकुश लगाना संभव नहीं है।तीन साल पहले विभाग ने योजना भी बनाई थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App