सोनभद्र

खड़ी ट्रक मे बाइक सवार की टक्कर मे 2 की मौत

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) खड़ी ट्रक मे बाइक सवार की टक्कर मे 2 की मौत। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के तेन्दु गांव समीप बाइक सवार दो युवक चलती ट्रक में घुस गए। जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम हो गया।

इधर परिजन भी खबर पाते ही मौके पर पहुंचकर रोने बिलखने लगे। वही शादी की खुशियाँ भी मातम में बदल गई।
मिली जानकारी के अनुसार हिन्दुआरी तेन्दु के समीप पटेहरा स्थित एक मंदिर में दिन में शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर नागनाथ हरैया जा रहे थे। इस दौरान एक चलती ट्रक में बाइक सवार पिंटू कोल 30 उम्र पुत्र सुकक्ल कोल निवासी नागनाथ हरैया थाना सुकृत, कोतवाली राबर्ट्सगंज व करिमन पुत्र पप्पू कोल निवासी तकिया, कोतवाली राबर्ट्सगंज घुस गए। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर पर हो रही शादी समारोह में जुटे परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन शव को दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे। घटना स्थल पर आसपास व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

हिन्दुआरी पुलिस व सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सदर कोतवाल सतेन्द्र कुमार राय ने बताया कि गाड़ी मौके से फरार हो गई। शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App