सोनभद्र

अन्य विभाग दो दिनों में हर घर नल का सर्वे कर दें रिपोर्ट -विशेष सचिव।

सोनभद्र (अरुण पांडेय)

कार्यदायी संस्था के काम का समय पुरा होने के बाद भी नहीं पहुंचा पानी

एक वर्ष से टोटी लगी है साहब पानी नहीं आ रहा

जल निगम के अवर अभियंता पर कार्यवाही का निर्देश

बभनी।शासन से नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने रविवार को अरझट गांव में जन चौपाल लगाकर हर घर नल योजना की जानकारी ली।इस दौरान ग्रामीणों ने हर घर नल योजना को फ्लाप बताया।

शासन से नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने सोनभद्र जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के साथ गांव में चौपाल लगाकर हर घर नल योजना की जानकारी ली । चौपाल में ग्रामीणों ने योजना को प्लांप बताया। ग्रामीण गिरजा शंकर, संकटा , दूधनाथ, सीताराम सहित सैकड़ों लोगों ने हर घर नल योजना को फ्लाप बताया। शिकायत पर विशेष सचिव ने सैकड़ों की भीड़ में हर घर नल योजना का नियमित पानी आता है कि नहीं इसकी जानकारी हाथ खड़ा करा कर ली । एक महिने से कितने घरों में पानी आ रहा है इसकी जानकारी भी ली । लेकिन किसी ने हाथ खड़ा कर नहीं समर्थन किया।ग्रामीण गिरजा शंकर ने बताया कि महज तीन दिनों से गांव में पानी कनेक्शन व पानी आना शुरू हुआ है इसके पहले कनेक्शन के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा था। लेकिन विशेष सचिव के जांच की खबर पर पानी चालू हुआ है। मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर श्री राम रेड्डी से जानकारी ली।लाखों खर्च के बाद भी लोगों को पेयजल का लाभ नहीं मिल रहा विशेष सचिव ने चिंता जताई और जल निगम से भी पूछताछ किया।इसके बाद जल निगम के अवर अभियंता पर कार्यवाही के निर्देश दिए।श्री दुबे ने दो दिनों में पुरे अरझट गांव का स्थलीय सत्यापन घर घर जाकर करने का निर्देश दिया है इसकी जांच के लिए कार्यदाई संस्था के लोगों को न लगाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि विकास विभाग और राजस्व विभाग की टीम स्थलीय सत्यापन करेगी ।जांच में कोई कोताही न हो।दो दिनों में इसकी रिपोर्ट विशेष सचिव ने तलब किया है।इसके अतिरिक्त बभनी ब्लाक में संचालित अन्य विभागों के बारे में भी ग्रामीणों से चौपाल में जानकारी ली जिसमें विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की।इसके बाद विशेष सचिव व जिलाधिकारी बभनी ब्लाक के असनहर मोड़ से रम्पाकुरर छत्तीसगढ़ सीमा तक 54 करोड़ से बन रही सड़क की जांच की और सड़क की खोदाई कर नापी भी कराई । साथ ही सड़क की कार्य प्रगति तेजी लाने का निर्देश भी दिया।

स्थलीय सत्यापन में नहीं मिला नल

बभनी। विकास खण्ड बभनी के अरझट गांव में चौपाल लगाकर पेयजल की समस्या सुनने पहुंचे नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर मौके का स्थलीय सत्यापन कराया।श्री दुबे ने लेखाधिकारी को निर्देश देकर मौका जांच भी कराया। ग्रामीण सीताकुवर,राजकुंवर, रूपनारायण,अयोध्या प्रसाद ने बताया कि घरों में कनेक्शन आज तक नहीं पहुंचा ।इस पर सचिव ने तत्काल लेखाधिकारी की तत्काल मौके पर भेज कर स्थलीय सत्यापन कराया।जिसमें मौके पर नल नहीं मिला।इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय, सहायक विकास अधिकारी सतीश सिंह,अधिक्षक डा राजन सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेन्द्र भारती सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे।

पेयजल की जांच के लिए बनी ग्रामीण समितियां भी कागजों पर

बभनी। ग्रामीणों ने पेयजल के लिए गांव में बनी जागरूकता समितियों को भी हवा हवाई बताया। समितियों द्वारा गांव में पानी टेस्टिंग कर लोगों को संतुष्ट नही किया गया है।आरोप लगाया गया कि समितियां महज कागजों तक सीमित है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App