सोनभद्र

हाइवा के चपेट में आने से तीन बाइक सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद , जिला अस्पताल रेफर।

विंधमगंज सोनभद्र(सुमन गुप्ता_सोनभद्र के विंढमगंज थाना अंतर्गत रीवा रांची मार्ग पर स्थित एच पी गैस एजेंसी के पास दुद्धी के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार पति-पत्नी और भाभी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान मेदनीखाड़ गांव निवासी शशि पटेल (36) पुत्र राधेश्याम, उनकी पत्नी निक्की देवी (25) और भाभी प्रियंका देवी (27) पत्नी सिद्धार्थ के रूप में हुई है। तीनों लोग बाइक से दुद्धी जा रहे थे, जहां निक्की देवी का एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होना था। जैसे ही वे महुली गांव के एच पी गैस एजेंसी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार एक हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे हाइवा की टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विंढमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से दुद्धी सीएचसी पहुंचाया। दुद्धी सीएचसी में डॉ. विनोद सिंह और डॉ. राजेश सिंह ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, हालत गंभीर होने के चलते तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।अस्पताल में बिलखती रही मां

हादसे की सूचना मिलते ही शशि पटेल की मां भी अस्पताल पहुंचीं। बेटे और बहू को लहूलुहान हालत में देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगीं। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना को लेकर अस्पताल में भीड़ जुट गई। हादसे के बाद हाइवा को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है पुलिस ने इधर, ग्रामीणों ने बेकाबू वाहनों पर लगाम कसने और महुली मा व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App