सोनभद्र

नाली में मिला युवक का शव, हड़कम्प

सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गैस गोदाम रोड स्थित निर्माणाधीन खुले नाली में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग 12 बजे के करीब नाली में एक युवक का शव मिलने की सूचना लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया साथ ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं मौत की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव नाली से बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा उक्त शव की पहचान 35 वर्षीय बुल्लू भारती पुत्र राम सजीवन निवासी वीआईपी रोड ओबरा के रूप में किया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतक मिर्गी रोग से ग्रसित था। वह किन परिस्थितियों में नाली के समीप पहुंचा था इसकी जानकारी नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस द्वारा मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर नमूना इकट्ठा कराया जा रहा था। मौजूद लोगों की माने तो खुली नाली होने के चलते घटना घटीत हुई है। नाली ढकी रहती तो शायद युवक की जान बच जाती। दूसरी और शव मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुला हाल था। परिजनों के अनुसार मृतक अपने पीछे पत्नी तथा दो बच्चों को छोड़ गया। मौत की सूचना पर पहुंचे सुहेलदेव भारती समाज पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र निषाद ने कहा कि नाली निर्माण होने से पूर्व ही इस्टीमेट में उसे ढकने का प्रस्ताव जुड़ा रहता है। कहा की नाली ढकने को लेकर पूर्व में कई बार नगर पंचायत को अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके नाली अभी तक नहीं ढकी गई है। उन्होंने परिवार के जीविकोपार्जन के लिए नगर पंचायत ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App