सोनभद्र

अनपरा नगर पंचायत मे व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी से जनता मे भारी आक्रोश

अनपरा/सोनभद्र सबसे बड़ी नगर पंचायत मे शामिल अनपरा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी से जनता मे जहाँ भारी आक्रोश व्याप्त वही महाराणा प्रताप की जयंती पर लगाए गए बैनर पोस्टर अनपरा नगर पंचायत द्वारा फाड़ने से आक्रोशित लोगो ने बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत महावीर चौक अनपरा बाजार से पद यात्रा निकाल पंचायत कार्यालय पहुंच जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया तथा तीन दिन मे बैनर पोस्टर फाड़ने वालो पर कार्रवाई नहीं करने पर अनिश्चिचत कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है।

वक्ताओ ने कहा कि नगर पंचायत अनपरा मे करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है जिसकी पुष्टि जिला प्रशासन के जांच रिपोर्ट में भी हो चुकी है अनपरा नगर पंचायत में भर्ती घोटाला,डीजल घोटाला,जेम पोर्टल पर सामग्री खरीद घोटाला, टेंडर प्रक्रिया में मनमानी व भारी अनियमिता, साफ सफाई के नाम पर ब्लीचिंग चूना घोटाला, व पेयजल घोटाला सहित सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करना आम बात है l जिसकी जांच ईओ डब्लू से कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाये।

साथ ही ईओ अपर्णा मिश्रा को ज्ञापन सौंप बैनर पोस्टर फाड़ने वालो पर तीन दिन के अंदर कार्रवाई करे नहीं तो महापुरुषों के सम्मान मे अनिश्चिचत कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान अनुभव विहीन ईओ हटाओ अनपरा नगर पंचायत बचाओ, महापुरुषों के सम्मान मे क्षत्रिय समाज मैदान आदि नारे लगाए गए।

इस अवसर पर गोपाल प्रसाद गुप्ता, दीपक सिंह, अनुपम जायसवाल,कृष्णा सिंह, आर पी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आकाश पाण्डेय, प्रमोद शुक्ला, सत्य प्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, पुष्पराज सिंह, नीरज सिंह, संजीव सिंह, निखिल गट्टानी, सुरेंद्र सिंह परमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l सुरक्षा व्यवस्था के लिए अनपरा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा मय टीम मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App