सोनभद्र

चाकू से गोदकर किशोर की हत्या, खेत में मिला शव

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चाकू से गोदकर किशोर की हत्या, खेत में मिला शव। जुगैल थाना क्षेत्र में एक किशोर का खेत में शव मिलने की खबर होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सुचना होते ही परिजनो मे मचा कोहराम।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के जुगैल ग्राम पंचायत में शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना दी गई कि एक दस वर्षीय किशोर का शव खेत में मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं घटना के संबंध में एएसपी कालू सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि संबंधित थाने में हीरामणि द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि मेरे पुत्र कप्तान उम्र दस वर्ष की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू घोपकर हत्या की गई है। रात्रि में ही घटना को दिया गया है अंजाम। जिसके बाद पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए मामले की पड़ताल में जुटी है। यह बात साफ नहीं हो सकी कि एक 10 वर्षीय किशोर की हत्या कौन और किन कारणों से कर सकता है।

पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच करने में जुटी हुई है। घटनास्थल पर एएसपी कालू सिंह के साथ सीओ हर्ष पांडेय सहित स्थानीय पुलिस भी रही मौजूद।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App