सोनभद्र

महाराणा प्रताप की जयंती में वीरेंद्र सिंह मस्त के बोल अन्याय के खिलाफ लड़ना ही क्षत्रिय धर्म

अनपरा/सोनभद्र महाराणा प्रताप की जयंती में वीरेंद्र सिंह मस्त के बोल अन्याय के खिलाफ लड़ना ही क्षत्रिय धर्म। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित आडिटोरियम मे महाराणा प्रताप स्मृति समिति अनपरा के तत्वाधान मे शुक्रवार को महाराणा प्रताप की 485 वी जयंती बड़े ही धूमधाम से विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बलिया के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, विशिष्ट अतिथि मिर्जापुर व सोनभद्र के एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व एमएलसी केदार नाथ सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह, मधुसूदन सिंह, संजय प्रताप सिंह, राजेश सिंह आदि ने मर्यादा पुरूषोतम भगवान राम व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप प्रज्जवलित व तिलक लगाकर किया l अतिथियों का स्वागत साफा बैंच व फूल माला से समिति के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार ढंग से किया गया।

कार्यक्रम को गर्मजोशी से संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने गरीब मजलूमो की रक्षा करने को ही क्षत्रिय धर्म बताते हुए कहा कि शिक्षा के हथियार से अब लड़ाई लड़ी जा रही है सभी क्षत्रिय भाई अपने बच्चों को शिक्षा दे और उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाये l उन्होंने कहा- पहले और अब में बहुत अंतर आ गया है।अब हमें संविधान के अधिकार से चलना है,तब भी क्षत्रिय कभी कमजोर न था न है न रहेगा,।तीन बार के विधान परिषद सदस्य रह चुके केदार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप साहस व स्वाभिमान के प्रतीक हैं।उन्होंने मुगलों की विशाल सेना के विरुद्ध वीरता से युद्ध किया जिससे मुगल भी कांपते थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया के पूर्व सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि पूरे भारत में महाराणा प्रताप जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। यह दिन मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा प्रताप की वीरता, बलिदान और स्वाभिमान को याद करने का अवसर है।

अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मनित किया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय परिवार के मधुसूदन सिंह,हरदेव सिंह,बालकेश्वर सिंह,विश्वजीत सिंह, पप्पू सिंह,इजीनियर राम ज्ञान सिंह,समिति के पदाधिकारी दीपक सिंह,सत्य प्रकाश सिंह,मनोज सिंह,आर पी सिंह,प्रशांत सिंह,माधवेंद्र सिंह,सजीव सिंह,कृष्णा सिंह,नितेश सिंह चौहान,अजीत सिंह,प्रदीप सिंह, प्रमोद सिंह, अभय सिंह सहित अनपरा कालोनी,रेणुसागर,गरबंधा,औडी ,ककरी,बीना,खड़िया, मोरवा,सिंगरौली सहित सोनभद्र के सैकड़ो कार्यकर्ता व अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन दयाशंकर सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App