सोनभद्र

जमीनी विवाद में मारपीट चार महिलाएं घायल दोनों पक्षों से शांतिभंग में तीन का चालान

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत इंजानी गाँव के सेवकामोड पर जमीनी विवाद में घर बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।मारपीट के दौरान एक पक्ष की चार महिलाएं घायल हो गयी।सूचना पर पहुँचे उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने दोनों पक्ष के आरोपियों को धर पकड़ कर थाने उठा लाए।इस दौरान श्रीमती मैना मति पत्नी रामकृत की तहरीर पर पुलिस ने विपक्षी हीराचन्द पुत्र रामशरण,सन्तोष गुप्ता पुत्र हीराचन्द,सुनीता देवी पत्नी सन्तोष गुप्ता,प्रभावती पत्नी हीराचन्द के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115 (2) 351(3) 352 तथा शांतिभंग की धारा 151,107,116 के तहत केश पंजीकृत कर दोनों पक्षों से कुल तीन लोगों का सम्बन्धित न्यायालय के लिए चालान कर दिया।बताया गया कि दोनों के बीच जमीन का पुराना विवाद चला आ रहा था जिसपर एक पक्ष अब घर बनाना चाहता था दूसरा पक्ष उसको रोक रहा था इसी विवाद में दोनों पक्ष के टकराव में लाठी डंडा लात घूंसा से जमकर मार पीट हुई और मामला थाना तक पहुँच गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App