सोनभद्र

रक्तवीर कार्यक्रम सम्मान समारोह हुआ

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) द्वितीय अंतरराष्ट्रीय रक्तक्रांति वीर सम्मान समारोह द्वारा तहसील परिसर के रामलीला मंच पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र होने की वजह से रक्तदान करने में यहाँ के लोग परहेज करते हैं। इस तरह का आयोजन एक पिछड़े इलाके में किया गया। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। रक्तदान कार्यक्रम में हमारी उपस्थिति जरूर होती है। रक्त कहीं फैक्ट्री या दुकान पर नहीं मिलता शरीर से बनता है। इसलिए रक्तदान करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि श्रवण सिंह गोंड रविन्द्र जायसवाल ने देश के अलग-अलग राज्य से आये सभी रक्तबीरों ने ब्लड डोनेट कर दुद्धी को जागरूक करने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया।
कार्यक्रम के पूर्व भूटान नेपाल आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ झारखंड बिहार पश्चिम बंगाल मध्य प्रदेश लखनऊ उन्नाव साहित अलग-अलग राज्यों से आए रक्तवीरों ने भव्य रूप से जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान डीजे के धुन पर नाचते झूमते रक्तदान करने का अपील किया। तहसील परिसर मे रक्तवीरो ने दुद्धी ब्लड सेंटर को आठ यूनिट राबर्ट्सगंज ब्लड सेंटर को 10 यूनिट ब्लड डोनेट किया। कार्यक्रम के दौरान रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विकास अग्रहरी ने आभार प्रकट कर कहा कि प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट समिति द्वारा पिछले साल पहली बार कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस वर्ष भी स्थानीय नगर के लोगों ने भरपूर सहयोग किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सुरेंद्र अग्रहरी, अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, इसहाक ख़ाँ आदि लोग मौजूद रहे। दुद्धी में ब्लड डोनेट के दौरान डॉ वरुणा निधि ने स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ डोनेट कार्यक्रम में जुटे रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।
ब्लड डोनेट कार्यक्रम में शिवकांत त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार पटेल, सुमित कुमार, निरंजन यादव, संतोष गुप्ता, कौसर खान, अंकित मौर्य, शुभम जायसवाल, अभय कुमार, काजल शिखा, अजीत कुमार, नीतू, प्रतिभा देवी, आरती गुप्ता, सोनू जायसवाल, सौम्या तिवारी, मनीषा, शुभम लोंगो ने रक्तदान किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव
Download App