सोनभद्र

डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) संगीत इंद्रा डांस प्रतियोगिता के सेकंड राउंड का आडिशन वैभव इंटरनेशनल होटल राबर्टसगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत जी रहे। प्रतियोगिता में डांस प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि संगीत इंद्रा डांस इंस्टिट्यूट द्वारा बच्चों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए नृत्य प्रतियोगिता कराना एक सार्थक पहल है, ऐसी प्रतियोगिताएं होंगी तभी यह पता चल पाएगा कि बच्चे इस दिशा में कितने प्रतिभावान हैं। एक चयनित मुकाम पर पहुचने के आपको कडी़ चुनौतियों का सामना करना होगा। निर्णायक भूमिका की टीम में पल्लवी श्रीवास्तव, श्वेता पांडे और विनय तिवारी शामिल रहे। आयोजक श्वेता पांडेय ने बताया कि दूसरे चरण में लगभग 50 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें निर्णायक कमेटी की तरफ से बेहतर डांस करने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन व कमियों को बताकर अगली प्रतियोगिता के लिए और अच्छी तैयारी करने के लिए कहा गया।डांस प्रतियोगिता का सेमीफाइनल राउंड वैभव इंटरनेशनल होटल रावर्टसगंज में 29 मई सुबह दस बजे से होगा जिसमें 24-24 प्रतिभागी सिनयर और जूनियर ग्रुप से होगें। कार्यक्रम का संचालन शिवांश पाठक ने किया। इस दौरान समाजसेविका इंदु देवी, संस्थापक रविन्द्र पाण्डेय, शुभम, विष्णु, गौतम भारद्वाज समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App